प्रायद्वीपीय पठार

 

प्रायद्वीपीय पठार  (भूगोल)

1. प्रायद्वीपीय पठार किसका भाग है - गोंडवाना लैंड का
2. प्रायद्वीपीय पठार की उत्पत्ति कब हुई थी - हिमालय से पहले
3. प्रायद्वीपीय पठार के अंतर्गत कौन सी संरचनाएं प्रचलित हैं - अरावली पर्वत, मालवा पठार, विंध्यन पहाड़ी, सतपुड़ा पहाड़ी, छोटा नागपुर पठार, पश्चिमी घाट, पूर्वी घाट, नीलगिरि पहाड़ी, दक्कन का पठार, अन्नामलाई पहाड़ी, कार्डमम पहाड़ी, शिलांग पठार
4. सतपुड़ा श्रेणी के दक्षिण में कौन सी भ्रंश घाटी है - ताप्ती भ्रंश घाटी
5. प्रायद्वीपीय पठार मूल रूप से किसका भाग है - गोंडवाना लैंड का
6. शिलांग पठार किस का भाग है - प्रायद्वीपीय पठार का

अरावली पर्वत

7. अरावली पर्वत का विस्तार कहां से कहां तक है - गुजरात के पालनपुर से दिल्ली तक
8. विश्व का सबसे पुराना पर्वत श्रेणी है - अरावली पर्वत
9. अरावली पर्वत किस प्रकार का पर्वत है - अवशिष्ट प्रकार के
10. अरावली के दक्षिणी भाग को किस नाम से जाना जाता है - जर्गा पहाड़ी
11. अरावली पर्वत को पार करके चंबल नदी में मिलने वाली नदी का नाम है - बनास नदी
12. दिलवाड़ा का जैन मंदिर कहां स्थित है - माउंट आबू पर
13. अरावली पर्वत की सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है - गुरु शिखर माउंट आबू पर
14. अरावली के दक्षिण भाग में तथा विंध्यन पहाड़ी के उत्तरी क्षेत्र को कौन सा पठार कहते हैं - मालवा का पठार

मालवा पठार

15. मालवा का पठार का निर्माण किससे हुआ है - शांत ज्वालामुखी के लावा से
16. मालवा पठार किस प्रकार की चट्टानों से बना है - बेसाल्ट चट्टानों से
17. मालवा पठार पर किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है - काली मिट्टी
18. मालवा पठार से निकलने वाली नदियों के नाम है - चंबल, काली सिंधु और बेतवा नदी
19. चंबल, कालीसिंध और बेतवा का प्रवाह किस दिशा की ओर है - उत्तर दिशा की ओर
20. मालवा पठार को सबसे ज्यादा अपरदित करने वाली नदी का नाम है - चंबल नदी
22. छोटा नागपुर पठार का सबसे अधिक विस्तृत क्षेत्र किस राज्य में है - झारखंड में
23. छोटा नागपुर पठार से कौन सी दो नदियां निकली हैं - दामोदर नदी और स्वर्ण रेखा नदी
24. छोटा नागपुर को दो बराबर भागों में बांटने वाली नदी का नाम है - दामोदर नदी
25. छोटा नागपुर पठार के भ्रंश घाटी से होकर बहने वाली नदी का नाम है - दामोदर नदी
26. दामोदर नदी किसकी सहायक नदी है - हुगली नदी के
27. दामोदर नदी छोटा नागपुर पठार को दो बराबर भागों में बांटती है - उनके नाम क्रम से हैं - हजारीबाग पठार और रांची पठार
28. रांची पठार किसका उदाहरण है - समप्राय मैदान का
29. भ्रंश घाटी से होकर बहने वाली नदियों के नाम हैं - नर्मदा, ताप्ती और दामोदर नदी
30. छोटा नागपुर पठार में कौन सा खनिज सबसे अधिक पाया जाता है - कोयला
31. ‘भारत का रूर प्रदेश’ किसे कहा जाता है - छोटा नागपुर पठार
32. छोटा नागपुर पठार में कौनसी पहाड़ियां पाई जाती हैं - राजमहल की पहाड़ियां

शिलांग पठार

33. शिलांग पठार किस का हिस्सा है - प्रायद्वीपीय पठार का
34. शिलांग पठार किस का पूर्वी विस्तार है - राजमहल पहाड़ियों का
35. शिलांग पठार की सबसे ऊंची चोटी है - नोकरेक (गारो पहाड़ी पर)

विंध्य पर्वत श्रेणी

36. विंध्यन पर्वत श्रेणी किस के दक्षिण में स्थित है - मालवा पठार के
37. विंध्य पर्वत श्रेणी का पूर्ण विस्तार किस राज्य में है - मध्य प्रदेश में
38. विंध्य पर्वत श्रेणी के पूर्वी भाग को क्या कहते हैं - कैमूर पहाड़ी
39.  विंध्य पर्वत श्रेणी के मध्य भाग को क्या कहते हैं - भांडेर पहाड़ी
40. विंध्य पर्वत श्रेणी के दक्षिण में कौन सी भ्रंश घाटी है - नर्मदा भ्रंश घाटी

सतपुड़ा श्रेणी

41. नर्मदा भ्रंश घाटी के दक्षिण में कौन सी श्रेणी स्थित है - सतपुड़ा श्रेणी
42. सतपुड़ा पहाड़ी के दक्षिण में कौन सी भ्रंश घाटी स्थित है - तापी भ्रंश घाटी
43. भारत में एकमात्र ब्लॉक पर्वत का उदाहरण है - सतपुड़ा पहाड़ी
44. दो भ्रंश घाटियों के बीच में स्थित पर्वत को कौन सा पर्वत कहते हैं - ब्लॉक पर्वत
45. सतपुड़ा श्रेणी का विस्तार कितने पहाड़ियों में है - तीन (राजपिपला, महादेव, मैकाल पहाड़ी)
46. सतपुड़ा श्रेणी के पश्चिम भाग में स्थित पहाड़ी का नाम है - राज पीपला पहाड़ी
47. सतपुड़ा श्रेणी के मध्य भाग में स्थित पहाड़ी का नाम है - महादेव पहाड़ी
48. सतपुड़ा श्रेणी के पूर्वी भाग में स्थित पहाड़ी का नाम है - मैकाल पहाड़ी
49. सतपुड़ा श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी का नाम है - धूपगढ़
50. धूपगढ़ किस पहाड़ी पर स्थित है - महादेव पहाड़ी का
51. मैकाल पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी का क्या नाम है - अमरकंटक
52. मैकाल पहाड़ी किन दो राज्यों के बीच सीमा बनाती है - छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश
53. अमरकंटक से निकलने वाली नदियों के नाम है - नर्मदा, नदी और सोन नदी
54. नर्मदा नदी किस दिशा में प्रवाहित होती है - पूर्व से पश्चिम
55. नर्मदा नदी कहां गिरती है - खंबात की खाड़ी में
56. सोन नदी किस नदी की सहायक नदी है - गंगा की
57. सोन नदी गंगा में किस स्थान पर मिलती है - पटना के पास
58. पंचमढ़ी हिल स्टेशन किस पर्वत चोटी पर स्थित है - धूपगढ़

दक्कन पठार

59. दक्कन पठार मुख्यता किस प्रकार की चट्टानों से बना है - दक्कन ट्रैप
60. दक्कन पठार के अंतर्गत महाराष्ट्र में कौन कौनसी संरचनाएं शामिल हैं - हरिश्चंद्र पहाड़ी, बालाघाट पहाड़ी, अजंता पहाड़ी, गतिलगढ़ पहाड़ी
61. दंडकारण्य पठार किस से संबंधित है - दक्कन पठार
62.बस्तर का पठार किस से संबंधित है - दंडकारण्य पठार से
63. भारत में एकमात्र टीन का भंडार किस पठार में पाया जाता है - बस्तर का पठार

महानदी बेसिन

64. छोटा नागपुर पठार के दक्षिण तथा दंडकारण्य पठार के उत्तर से कौन सी नदी निकलती है - महानदी
65. महानदी का बेसिन किस फसल के लिए सर्वोत्तम है - धान की खेती
66. भारत में धान का कटोरा किसे कहा जाता है - छत्तीसगढ़ में
67. उत्तर प्रदेश में धान का कटोरा किसे कहा जाता है - चंदौली को
68. महानदी का उद्गम किस राज्य से है - छत्तीसगढ़ से
69. छोटानागपुर और दंडकारण्य के बीच के स्थान को क्या कहते हैं - महानदी बेसिन या महानदी घाटी

पश्चिमी घाट

70. पश्चिमी घाट की लंबाई लगभग कितनी है - 1600 किलोमीटर
71. हिमालय के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा पर्वत श्रेणी है - पश्चिमी घाट
72. भारत में पूर्णत: पाए जाने वाली सबसे लंबी पर्वत श्रेणी है - पश्चिमी घाट
73. गुजरात में कौन-कौन सी पहाड़ियां पाई जाती हैं - बारदा पहाड़ी गिर पहाड़ी और मांडव पहाड़ी
74. पुरे एशिया में बब्बर शेर किस पहाड़ी पर पाए जाते हैं - गिर पहाड़ी का
75. गिर पहाड़ी पर शेर का पाया जाना किस बात का प्रमाण है - इंडियन प्लेट अफ्रिका से टूटकर आई है -
76. पश्चिमी घाट को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है - सहाद्रि पर्वत
77. पश्चिमी घाट किस पठार का भ्रंश कगार है - प्रायद्वीपीय पठार
78. पश्चिमी घाट के उत्तर में कौनसी पहाड़ी पाई जाती है - मांडव पहाड़ी गुजरात
79. उत्तरी पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटी का नाम है - काल्सुबाई
80. काल्सुबाई किस राज्य में स्थित है - महाराष्ट्र
81. काल्सुबाई चोटी के दक्षिण में कौन सी पर्वत चोटी है - महाबलेश्वर चोटी
82. महाबलेश्वर चोटी किस राज्य में स्थित है - महाराष्ट्र में
83. महाबलेश्वर चोटी से निकलने वाली नदी का नाम है - कृष्णा नदी
84. कर्नाटक राज्य में पश्चिमी घाट की कितनी चोटी पाई जाती हैं - 2 (कुद्रमुखी, ब्रम्हगिरी)
85. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट के मिलकर किसका निर्माण करती है - पर्वतीय गाँठ का
86. पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट के पर्वतीय गाँठ को किस पहाड़ी के नाम से जाना जाता है - नीलगिरी पर्वत
87. कर्नाटक के ब्रम्हगिरी चोटी से कौन सी नदी का उद्गम होता है - कावेरी नदी
88. नीलगिरी पर्वत का विस्तार कितने राज्यों में है - तीन (केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु)
89. नीलगिरी पर्वत की सबसे ऊंची चोटी का नाम है - डोडाबेटा
90. दक्षिण भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है - डोडाबेटा
91. ऊँटी हिल्स स्टेशन किस पहाड़ी पर स्थित है - नीलगिरि पहाड़ी पर
92. ऊटी (ऊटक मंडल) हिल स्टेशन किस राज्य में स्थित है - तमिलनाडु में
93. केरल का प्रसिद्ध सदाबहार वन घाटी है - शांत घाटी
94. शांत घाटी या साइलेंट वेली किस पहाड़ी पर स्थित है - नीलगिरि पहाड़ी पर
95. नीलगिरी के दक्षिण में पर्वतीय गैप को किस नाम से जाना जाता है - पालघाट दर्रा या पलककाड गैप
96. पाल घाट दर्रे के दक्षिण में स्थित पर्वतीय गाँठ को क्या कहते हैं - अनाईमुडी पर्वतीय गाँठ
97. पालघाट दर्रा के उत्तर में स्थित पर्वतीय गाँठ को क्या कहते हैं - नीलगिरी पहाड़ी
98. दो पर्वतीय घाटों के बीच स्थित दर्रा है - पालघाट दर्रा
99. अनाईमुडी पर्वतीय गाँठ कितने पर्वत श्रेणियों से मिलकर बना है - 3
100. अनाईमुडी गाँठ के उत्तर में कौनसी पहाड़ी पाई जाती है - अन्नामलाई की पहाड़ी
101. अनाईमुडी गाँठ के दक्षिण में कौन सी पहाड़ी पाई जाती है - कार्डमम या इलायची की पहाड़ी
102. अनाईमुडी गाँठ के पूर्व में कौन सी पहाड़ी पाई जाती है - पालनी की पहाड़ी
103. भारत की सबसे दक्षिणतम पहाड़ी कौन सी है - कार्डमम पहाड़ी
104. पालनी की पहाड़ी पूर्णत: किस राज्य में पाया जाता है - तमिलनाडु में
105. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है - अनाईमुडी
106. अनाईमुडी किस पहाड़ी पर स्थित है - अन्नामलाई पहाड़ी
107. पालनी की पहाड़ी पर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल है - कोडाइकनाल
108. इलायची पहाड़ी का अन्य नाम है - इलामलाई पहाड़ी
109. केरल तथा तमिलनाडु की सीमा पर स्थित पहाड़ियां हैं - अन्नामलाई की पहाड़ी और इलायची की पहाड़ी

पश्चिमी घाट के प्रमुख दर्रे

110. थाल घाट दर्रा किस राज्य में स्थित है - महाराष्ट्र
111. थाल घाट दर्रा किसको जोड़ता है - मुंबई को नागपुर से
112. भोरघाट दर्रा किस राज्य में स्थित है - महाराष्ट्र में
113. भोरघाट दर्रा किसको जोड़ता है - मुंबई को पुणे से
114. भोरघाट दर्रे से कौन सा राष्ट्रीय राजमार्ग निकलता है - NH 4 (मुंबई से चेन्नई)
115. पालघाट दर्रा किस राज्य में स्थित है - केरल में
116. पालघाट दर्रा किस को जोड़ता है - केरल को तमिलनाडु से
117.  सेनकोट्टा गैप या दर्रा किस पहाड़ी पर स्थित है - कार्डमम पहाड़ी पर
118. सेनकोट्टा दर्रा किसको जोड़ता है - त्रिवेंद्रम को मदुरई (तमिलनाडु) से
119. पश्चिमी घाट पर्वत किस प्रकार का पर्वत है - क्रमबद्ध और पूर्ण

पूर्वी घाट पर्वत

121. पूर्वी घाट किस प्रकार का पर्वत है - जगह जगह कटा-छटा
122. पूर्वी घाट निरंतर पर्वत न होने का क्या कारण है - नदियों का प्रवाह
123. पूर्वी घाट आंध्र प्रदेश में कौन-कौन सी पहाड़ियां बनाता है - नल्लामलाई, पालकोंडा, वेलिकोंडा और शेषाचलम पहाड़ी
124. पूर्वी घाट तमिलनाडु में कौन-कौन सी पहाड़ियों से मिलकर बना हैं - 1. जावादी पहाड़ी, 2. शेवाराय पहाड़ी, 3. पंचामलाई पहाड़ी, 4. सेरुमलाई पहाड़ी
125. तमिलनाडु की पहाड़ियां और नीलगिरी पर्वत श्रेणी किस प्रकार की चट्टानों से बनी है - चार्कोनाइट चट्टान
126. तमिलनाडु की पहाड़ियों पर कौन सा वृक्ष प्रमुख रूप से पाया जाता है - चंदन और सागौन
127. शेवाराय पहाड़ी तमिलनाडु के किस जिले में स्थित है - सेलम
128. पूर्वी घाट की सबसे बड़ी चोटी है -महेंद्र गिरी
129. महेंद्र गिरी ओड़िशा के किस जिले में स्थित है -गंजाम जिला
Previous Post Next Post