भारत का नदी तंत्र

 

भारत का नदी तंत्र 

हिमालय की नदियां तथा नदी तंत्र 

1. हिमालय की कितनी नदियां पूर्वर्ती हैं - तीन (सिंधु नदी, सतलज नदी तथा ब्रह्मपुत्र नदी)
2. पूर्ववर्ती नदी से क्या आशय है - पूर्व से
3. भारत की नदी तंत्र को प्रमुख रूप से कितने भागों में बांट सकते हैं - उत्तर हिमालय की नदियां तथा दक्षिणी प्रायद्वीपीय नदियां
4. कौन सी नदियां हिमालय के निर्माण या उत्था -न से पहले वहां से बह रही हैं - सिंधु, सतलज तथा ब्रम्हपुत्र नदी
5. हिमालय के निर्माण से पहले वहां पर कौन से सागर का विस्तार था - टेथिस सागर
6. क्या कारण है सिंधु, सतलज और ब्रह्मपुत्र नदियां गार्ज का निर्माण करती हैं - हिमालय के निर्माण से पहले से बह रही है 
7. सिंधु गार्ज स्थित है - गिलगित के पास सिंधु नदी पर
8. शिपकिला गार्ज स्थित है - हिमाचल प्रदेश मे सतलज नदी पर 
9. दिहांग गार्ज स्थित है - अरुणाचल प्रदेश में ब्रम्हपुत्र नदी पर
10. हिमालय से निकलने वाली प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय नदियां हैं - सिंधु, सतलज, ब्रम्हपुत्र नदी
11. सिंधु नदी कितने देशों से होकर प्रवाहित होती है - चीन, भारत, पाकिस्तान
12. सतलज नदी कितने देशों से होकर प्रवाहित होती है - चीन, भारत, पाकिस्तान
13. ब्रम्हपुत्र नदी कितने देशों से होकर प्रवाहित होती है - चीन, भारत, बांग्लादेश

सिंधु नदी तंत्र

14. सिंधु नदी तंत्र की मुख्य नदी कौन सी है - सिंधु नदी
15. सिंधु के बाएं तट पर स्थित सिंधु की सहायक नदियां हैं - सिंधु, झेलम, चिनाव, रावी, व्यास, सतलुज
16. सिंधु तंत्र में दो नदियां तिब्बत मानसरोवर से निकलती हैं - सिंधु और सतलुज
17. सिंधु तंत्र की एकमात्र सहायक नदी जो जम्मू कश्मीर से निकलती है - झेलम नदी
18. सिंधु तंत्र की तीन सहायक नदियां जो हिमाचल प्रदेश से निकलती हैं - चिनाव, रावी, व्यास
19. सिंधु तंत्र की 5 सहायक नदियां को क्या कहते हैं - पंच नद
20. पंच नदी का प्रवाह भारत के किस से राज्य में होता है - पंजाब में
21. सिंधु नदी तंत्र की नदियों का उद्गम स्थल है - 
(i) सिंधु नदी - तिब्बत के पास चेनायुंगडुंग ग्लेशियर से
(ii) सतलज नदी - तिब्बत के पास राकस ताल
(iii) झेलम नदी - जम्मू कश्मीर के बेरीनाग के समीप शेषनाग झील से
(iv) चिनाब नदी हिमाचल प्रदेश के बारालाचा दर्रे के समीप से
(v) रावी और ब्यास नदी हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के समीप से
22. ब्यास नदी किसकी सहायक नदी है - सतलज की
23. सिंधु के एकमात्र सहायक नदी जो पाकिस्तान से होकर नहीं बहती है - व्यास नदी
24. ब्यास नदी का उद्गम किस दर्रे के समीप है - रोहतांग दर्रा
25. व्यास सतलज में कहां पर मिलती है - कपूरथला के पास हरिके नामक स्थान पर पंजाब
26. भारत में बहने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी है - सिंधु नदी
27. भारत की 6 लंबी नदियों का क्रम इस प्रकार हैं - ब्रम्हपुत्र 2900 कि.मी. , सिंधु 2880 कि.मी., गंगा 2525 कि.मी., सतलज 1500 कि.मी., गोदावरी 1465 कि.मी., यमुना 1385 कि.मी.
28. यमुना की लंबाई गोदावरी से है - कम
29. लद्दाख तथा जास्कर श्रेणियों के मध्य से होकर प्रवाहित होने वाली नदी है - सिंधु नदी
30. सिंधु के दाएं तट पर स्थित है - लेह
31. सिंधु बहुत बड़े गार्ज का निर्माण करती है - गिलगित के पास 
32. झेलम नदी का उद्गम है - जम्मू कश्मीर कश्मीर के समीप शेषनाग झील से
33. कौन सा नदी भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा बनाती है - झेलम नदी
34. श्रीनगर किस नदी के तट पर स्थित है - झेलम नदी
35. कश्मीर घाटी में झेलम नदी विसर्पित होकर बहती है - समतल मैदान के कारण
36. हिमालय क्षेत्र की एकमात्र नदी जो विसर्पित होकर बहती है - झेलम नदी
37. कौन सी नदी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से बारामुला तक नौकागम्य  है - झेलम नदी
38. सिंधु के दाएं तट पर मिलने वाली नदियां हैं - श्योग, काबुल, कुर्रम, गोमल
39. चिनाव नदी का उद्गम है - हिमाचल के पास बारालाचा दर्रे से
40. सतलज की उत्पत्ति उद्गम है - तिब्बत के मानसरोवर के पास राकस ताल से
41. सतलज नदी भारत में प्रवेश करती है - शिपकिला दर्रा से
42. सतलज नदी सिंधु नदी से किस स्थान पर मिलती है - पाकिस्तान के मिठानपुर के पास
43. पंचनद के अलावा अन्य नदी जो सिंधु नदी में मिलती हैं - जास्कर, श्यांग, शिगार, गिलगित
44. सिंधु के बाये तट पर मिलने वाली नदियों के नाम है - जास्कर, श्यांग, शिगार, गिलगित
45. सिंधु जल समझौता किस वर्ष हुआ था - 1960
46. सिंधु जल समझौता किन दो देशों के बीच में है - भारत और पाकिस्तान
47. सिंधु जल समझौता के तहत पाकिस्तान को सिंधु नदी का कितना प्रतिशत जल मिलता है - 80%

गंगा नदी तंत्र

51. भारत में सबसे बड़ी जल ग्रहण क्षेत्र वाली नदी का नाम है - गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों का
52. भारत में सबसे बड़ा नदी तंत्र बनाने वाली नदी का नाम है - गंगा नदी
53. गंगा नदी का प्रवाह किन किन दो देशों के बीच से होकर प्रवाहित होता है - भारत और बांग्लादेश
54. गंगा नदी का निर्माण उत्तराखंड में किन दो धाराओं के मिलने के पश्चात होता है - अलकनंदा तथा भागीरथी
55. भागीरथी नदी का उद्गम है - गंगोत्री हिमनद, उत्तरकाशी जिला, उत्तराखंड
56. अलकनंदा नदी का उद्गम है - सतोपथ हिमनद
57. भागीरथी तथा अलकनंदा नदी मिलकर किस नदी का निर्माण करती हैं - गंगा नदी का
58. भागीरथी तथा अलकनंदा नदी का का संगम किस स्थान पर होता है - देवप्रयाग में
59. अलकनंदा नदी का निर्माण किस स्थान से होता है - विष्णु प्रयाग 
60. अलकनंदा नदी की सहायक नदी है - पिंडार नदी है -
61. अलकनंदा की सहायक नदी पिंडार नदी किस स्थान पर मिलती है - कर्णप्रयाग में
62. अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का संगम होता है - रुद्रप्रयाग में
63. मंदाकिनी नदी किसकी सहायक नदी है - अलकनंदा नदी की
64. सतोपथ हिमानी से कौन दो नदियां निकलती हैं - विष्णु गंगा और धौली गंगा
65. विष्णु गंगा और धौली गंगा का संगम किस स्थान पर होता है - विष्णु प्रयाग में
66. विष्णु गंगा और धौली गंगा की संयुक्त धारा किस नदी का निर्माण करती है - अलकनंदा नदी का
67. गंगा नदी भारत के कितने राज्यों से होकर प्रवाहित होती है - उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल
68. गंगा नदी की सबसे अधिक लंबाई किस राज्य में है - उत्तर प्रदेश में
69. गंगा नदी की सबसे कम लंबाई किस राज्य में है - झारखंड में
70. भारत में गंगा की कुल लंबाई लगभग कितनी है - 2525 किलोमीटर
71. गंगा किस स्थान पर सर्वप्रथम मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती हैं - हरिद्वार में
72. गंगा नदी पश्चिमी बंगाल में दो वितरिकाओं में बट जाती है - हुगली नदी और भागीरथी
73. बांग्लादेश में गंगा नदी की कौन सी  वितरिका प्रवेश करती है - भागीरथी 
74. बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है - पद्मा नदी
75. हुगली नदी की सहायक नदी है - दामोदर नदी
76. ब्रम्हपुत्र को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है - जमुना
77. गंगा (पद्मा) नदी तथा ब्रम्हपुत्र (जमुना) नदी का संगम कहां होता है - बांग्लादेश में
78. गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त धारा को किस नाम से जाना जाता है - पद्मा नदी
79. पद्मा नदी तथा बराक नदी की संयुक्त धारा को कौन सी नदी कहते हैं - मेघना नदी
80. गंगा नदी को बांग्लादेश में समुद्र में गिरने से पहले किस नाम से जाना जाता है - मेघना नदी
81. बराक नदी का उद्गम है - मणिपुर (भारत)
82. बराक नदी को मणिपुर में किस नाम से जाना जाता है - मेघना नदी
83. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सी नदी बनाती है - गंगा नदी 
84. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है - सुंदरवन डेल्टा
85. सुंदरवन का नाम लिया गया है - सुंदरी नामक वृक्ष की बहुलता के कारण
86. सुंदरवन का विस्तार किन दो नदियों के बीच में है - हुगली नदी तथा मेघना नदी के बीच
87. समुद्र के किनारे तटीय क्षेत्र में पाए जाने वाले वृक्ष को कहते हैं - मैंग्रोव वृक्ष
88. सुंदरवन कौन से वनों के लिए जाना जाता है - मैंग्रोव वनों के लिए
89. भारत का बंगाल टाइगर किस वन में पाया जाता है - सुंदर वन 
90. भारत में मैंग्रोव वन का सर्वाधिक विस्तार किस राज्य में है - पश्चिमी बंगाल में
91. भारत में मैंग्रोव वन का विस्तार है - 1. पश्चिमी बंगाल 2. गुजरात 3. आंध्र प्रदेश

गंगा के दाहिने तट पर मिलने वाली सहायक नदियां

92. गंगा के दाहिने तट पर मिलने वाली सहायक नदियां मुख्यत: किस पठार की नदियां होती हैं - प्रायद्वीप पठार
93. गंगा के दाहिने तट पर मिलने वाली एकमात्र हिमालय सहायक नदी है - यमुना
94. गंगा के दाहिने तट से मिलने वाली सहायक नदियां हैं - यमुना, चंबल, सिंध, बेतवा, केन, टोंस, सोन 
95. गंगा के दाहिने तट पर मिलने वाली एकमात्र हिमालय सहायक नदी है - यमुना
96. यमुना नदी का उद्गम है - उत्तराखंड में बंदरपूंछ चोटी के पास से यमुनोत्री हिमनद से
97. गंगा और यमुना का संगम किस स्थान पर होता है - प्रयाग में
98. यमुना की लंबाई कितनी है - 1385 किलोमीटर
99. गोदावरी की लंबाई कितनी है - 1465 किलोमीटर
100. यमुना की सहायक नदियां हैं - चंबल, सिंध, बेतवा, केन
101. यमुना की सबसे बड़ी सहायक नदी है - चंबल नदी
102. मालवा पठार से निकलने वाली नदियां जो यमुना की सहायक नदी हैं - चंबल, सिंध, बेतवा, केन
103. मालवा पठार किसके अंतर्गत आता है - प्रायद्वीप पठार
104. प्रायद्वीप पठार की दो नदियां जो सीधे अपना जल गंगा में गिराती हैं - टोंस और सोन
105. टोंस नदी किस स्थान पर गंगा नदी से मिलती है - इलाहाबाद जिले में
106. सोन नदी किस स्थान पर गंगा से मिलती है - पटना के समीप
107. सोन नदी का उद्गम है - मैकाल पहाड़ी की सबसे बड़ी चोटी अमरकंटक से

गंगा के बाये तट पर मिलने वाली सहायक नदियां

108. गंगा के बाये तट पर मिलने वाली सहायक नदियां हैं - राम गंगा, गोमती, घागरा, गंडक, कोसी, महानंदा 
109. गंगा की सहायक नदी जो उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होती है - राम गंगा, गोमती, घाघरा
110. बिहार में प्रवाहित होने वाली गंगा की सहायक नदी है - गंडक और कोसी
111. पश्चिमी बंगाल और बिहार की सीमा पर कौन सी गंगा की सहायक नदी है - महानंदा
112. गंगा की एक मात्र सहायक नदी जो हिमालय से न निकल कर बाये  तट पर मिलती है - गोमती नदी
113. गोमती नदी का उद्गम है - पीलीभीत जिले में फुल्हड़ नमक झील से
114. गोमती नदी के तट पर स्थित शहर हैं - लखनऊ और जौनपुर
115. गंडक नदी को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है - शालिग्राम या नारायणी नदी
116. कोसी नदी का उद्गम है - नेपाल में
117. ‘बिहार का शोक’ किसे कहा जाता है - कोसी नदी को
118. बिहार की सर्वाधिक विसर्पित नदी है - कोसी नदी
119. बिहार की कौन सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए कुख्यात है - कोसी नदी
120. कोसी नदी अपना मार्ग हमेशा क्यों बदलती रहती है - अपने साथ हिमालय से लाए गए बालू तथा मिट्टी के जमाव के कारण 
121. गंगा के बाये तट पर मिलने वाली अंतिम सहायक नदी है - महानंदा नदी
122. महानंदा नदी का उद्गम है - दार्जिलिंग की पहाड़ियों से

ब्रम्हपुत्र नदी तंत्र

123. ब्रम्हपुत्र को तिब्बत में किस नाम से जाना जाता है - सांग पो
124. ब्रम्हपुत्र नदी को अरुणाचल प्रदेश में किस नाम से जाना जाता है - दिहांग नदी 
125. ब्रम्हपुत्र नदी को असम और बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है - जमुना 
126. ब्रम्हपुत्र नदी का उद्गम है - तिब्बत में मानसरोवर के पास
127. कौन सी नदी हिमालय के साथ-साथ पश्चिम से पूर्व की ओर प्रवाहित होती है - ब्रह्मपुत्र नदी
128. ब्रम्हपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश में वृहद हिमालय को काटकर एक गार्ज का निर्माण करती है - दिहांग गार्ज
129. अरुणाचल प्रदेश में ब्रम्हपुत्र की सहायक नदियां हैं - दिबांग और लोहित
130. धुषरी से सदिया तक ब्रम्हपुत्र नदी कौन सी घाटी में प्रवाहित होती है - रैम्प घाटी में
131. असम में ब्रह्मपुत्र नदी कौन सा जलमार्ग बनाती है - गुम्फित जलमार्ग
132. भारत का एकमात्र नदी दीप है - माजुली दीप
133. किस नदी दीप को हाल ही में जिला घोषित किया गया है - माजुली दीप
134. असम में किस जगह के पास से ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है - धुषरी से 
135. ब्रम्हपुत्र की सहायक नदी जो सिक्किम से निकलती है - तीस्ता नदी
136. तीस्ता नदी का उद्गम है - जेमू ग्लेशियर  (सिक्किम में)
137. तीस्ता नदी ब्रम्हपुत्र से कहां मिलती है - बांग्लादेश में
138. ब्रम्हपुत्र की सहायक नदियां हैं - दिबांग, रोहित, धनश्री, सुबानसिरी, जियाभरेली, पगलादिया, मानस नदी, तीस्ता नदी, पिथुमारी नदी आदि
139. मानस नदी ब्रह्मपुत्र नदी से मिलती है - असम में
140. मानस नदी का उद्गम है - भूटान में

प्रायद्वीपीय भारत की नदियां 

141.प्रायद्वीपीय भारत की नदियां हिमालय की नदियों से भी हैं - पूर्व की
142. प्रायद्वीपीय भारत की नदियां अपनी कौन सी अवस्था - में है - प्रौढ़ावस्था - में
143. हिमालय से निकलने वाली नदियां अपनी कौन सी अवस्था - में है - युवावस्था - में
144. प्रायद्वीपीय पठार की औसत ऊंचाई कितनी है - 800 मीटर
145. हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है - 6000 मीटर
146. क्षोभ मंडल में हिमरेखा की औसत ऊंचाई कितनी है - 4400 मीटर
147. हिमालय की नदियों के जल का स्रोत है - हिमनद तथा वर्षा का जल
148. प्रायद्वीपीय भारत की नदियों के जल का स्रोत है - केवल वर्षा का जल
149. हिमालय की नदियां प्रवाहित होती हैं - वर्षभर
150. प्रायद्वीपीय भारत की नदियां होती हैं - मौसमी
151. हिमालय नदियां अधिकतर होती हैं - लंबी
152. प्रायद्वीप भारत की नदियां अधिकतर होती हैं - छोटी
153. हिमालय नदियां अधिकतर प्रवाहित होती हैं - मैदानी भाग में
154. प्रायद्वीपीय भारत की नदियां प्रवाहित होती हैं - कठोर पठार पर
155.  भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी है - 2525 कि.मी.
156. दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी गोदावरी नदी है - 1465 कि.मी.

बंगाल की खाड़ी में जल गिराने वाली नदियां

157. बंगाल की खाड़ी में जल गिराने वाली नदियों का उत्तर से दक्षिण की ओर का क्रम है - 1. दामोदर 2. स्वर्णरेखा 3. वैतरणी 4. ब्राह्मणी नदी 5. महानदी 6. गोदावरी 7. कृष्णा 8. पेन्नार नदी 9. कावेरी 10. वैगई नदी 11. ताम्रवर्णी
158. दामोदर नदी का उद्गम है - छोटा नागपुर पठार के मध्य से
159. दामोदर नदी कौन सी घाटी में बहती है - भ्रंश घाटी में (रिफ्ट वैली) 
160. दामोदर नदी किसकी सहायक नदी है - हुगली नदी 
161. दामोदर तथा हुगली नदी कहां मिलते हैं - पश्चिमी बंगाल में
162. स्वर्ण रेखा नदी का उद्गम है - झारखंड की राजधानी रांची के पास
163. स्वर्ण रेखा नदी कितने राज्यों से होकर प्रवाहित होती है - झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा
164. दामोदर नदी के प्रदूषित होने का कारण है - नागपुर छोटा नागपुर पठार का औद्योगिक क्षेत्र
165. किस नदी को जैविक मरुस्थल कहते हैं - स्वर्णरेखा नदी और दामोदर नदी को
166. जैविक मरुस्थल से आशय है - कोई जलीय जंतु का पाया जाना ना
167. जमशेद नगर किस नदी के तट पर स्थित है - स्वर्ण रेखा नदी
168. वैतरणी नदी का उद्गम है - उड़ीसा के क्योंझर पठार से
169. वैतरणी नदी का उद्गम है - उड़ीसा के क्योंझर पठार से
170. वैतरणी नदी का मुहाना स्थित है - ओडिशा तट पर
171. स्वर्णरेखा नदी का मुहाना स्थित है - ओडिशा तट पर
172. ब्राह्मणी नदी का उद्गम है - रांची के समीप से 
173. ब्राह्मणी नदी का मुहाना स्थित है - ओडिशा तट पर
174. छोटा नागपुर पठार से निकलने वाली 3 नदियां हैं - दामोदर स्वर्णरेखा ब्राह्मणी नदी
175. महानदी का उद्गम है - छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य पठार से
176. महानदी नदी की लंबाई कितनी है - 858 किलोमीटर
177. दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी है - गोदावरी नदी
178. गोदावरी नदी की लंबाई कितनी है - 1465 किलोमीटर
179. गोदावरी नदी को अन्य किस नाम से जाना जाता है - बूढ़ी गंगा
180. गोदावरी नदी का उद्गम है - नासिक के पास पश्चिमी घाट पहाड़ी पर स्थित त्र्यंबक नामक स्थान से
181. गोदावरी नदी कितने राज्यों से होकर प्रवाहित होती है - महाराष्ट्र तेलंगाना आंध्र प्रदेश 
182. गोदावरी नदी अपना डाटा कहां बनाती है - राजमुंद्री के पास आंध्र प्रदेश
183. गोदावरी के दाहिने तट पर मिलने वाली एक मात्र सहायक नदी है - मंजीरा नदी
184. गोदावरी के बाएं तट पर मिलने वाली सहायक नदियां हैं - प्रवरा पूर्णा वेनगंगा पैनगंगा प्राणहिता इंद्रावती 
185. गोदावरी की सबसे लंबी सहायक नदी है - वेन गंगा
186. इंद्रावती नदी किस पठार पर बहने वाली मुख्य नदी है - बस्तर के पठार पर
187. दक्षिण भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है - कृष्णा नदी
188. कृष्णा नदी का उद्गम है - पश्चिमी  घाट के महाबलेश्वर चोटी से
189. कृष्णा नदी कितने राज्यों से होकर प्रवाहित होती है - महाराष्ट्र कर्नाटक तेलंगाना आंध्र प्रदेश 
190. कृष्णा नदी अपना डेल्टा कहां बनाती है - विजयवाड़ा के समीप
191. आंध्र तट पर कृष्णा और गोदावरी डेल्टा के बीच कौन सी झील स्थित है - कोलेरु झील
192. कृष्णा नदी की सहायक नदियां हैं - तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालप्रभा, दूधगंगा, पंचगंगा, भीमा, कोयला और मूसी नदी
193. तुंगभद्रा पश्चिमी घाट से दो धाराओं के रूप में निकलती है - तुंगा और भद्रा
194. कृष्णा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है - तुंगभद्रा 
195. हैदराबाद किस नदी के तट पर स्थित है - मूसी नदी
196. पेन्नार नदी किन दो नदियों के मध्य स्थित है - कृष्णा तथा कावेरी
197. पेन्नार नदी किस स्थान से निकलती है - कर्नाटक के कोलार से
198. कावेरी नदी का उद्गम है - पश्चिमी घाट के ब्रह्म गिरी से
199. कावेरी नदी को क्या कहते हैं - दक्षिण गंगा
200. कावेरी नदी कितने राज्यों से होकर प्रवाहित होती है - कर्नाटक तथा तमिलनाडु
201. राइस बाउल ऑफ साउथ इंडिया किसे कहते हैं - कावेरी घाटी को
202. कावेरी कल जल क्षेत्र है - कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश केरल
203. कावेरी जल विवाद मुख्यता किन दो राज्यों के बीच है - कर्नाटक तथा तमिलनाडु
204. कावेरी की सहायक नदियां हैं - सिमसा, अर्कावती, हेमवती, अमरावती, काबिनी, भवानी, लक्ष्मणतीर्थ, लोकपवनी
205. दक्षिण भारत की एक मात्र मंद नदी जो वर्षभर प्रवाहित होती है - कावेरी नदी
206. कावेरी नदी के जल के स्रोत हैं - दक्षिणी पश्चिमी मानसून और उत्तरी पूर्वी मानसून
207. वैगई नदी का उद्गम है - वरुषनाद पहाड़ी 
208. वैगई नदी किस राज्य में बहती है - तमिलनाडु में
209. वैगई नदी के तट पर स्थित शहर है - मदुरई
210. वैगई नदी अपना मुहाना बनाती है - रामेश्वरम के पास
211. वैगई नदी अपना जल गिराती है - पाक जलसंधि में
212. ताम्रपर्णी नदी का उद्गम है - कार्डमम पहाड़ी पर स्थित अगस्त मलाई चोटी से
213. ताम्रपर्णी नदी अपना जल गिराती है - मन्नार की खाड़ी में
214. ताम्रपर्णी नदी किस राज्य में प्रवाहित होती है - तमिलनाडु में
215. उत्तर पूर्वी मानसून किस तट पर आता है - कोरोमंडल तट पर
Previous Post Next Post