खनिजों से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य सार

 

खनिजों से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य सार (भूगोल)


लौह अयस्क 

• विश्व में लौह अयस्क के उत्पादन में भारत  का स्थान  कितना है - चौथा
• लौह अयस्क के कुल संचित भंडार में भारत का स्थान कितना है - पहला
• भारत में लौह अयस्क के उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन सा है - कर्णाटक
• छत्तीसगढ़ का लौह अयस्क के उत्पादन में कौन सा स्थान है - दूसरा
• विश्व में लौह अयस्क के उत्पादन में प्रथम स्थान किस देश का है - चीन
• विश्व में लौह अयस्क के उत्पादन में दूसरा  स्थान किस देश का है - ऑस्ट्रेलिया

बाक्साइट 

• विश्व में बाक्साइट के भंडार की दृष्टि से भारत का कौन सा स्थान है  - चौथा
• विश्व में बाक्साइट के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है -  छठा
• भारत के किस राज्य में सर्वाधिक बाक्साइट के भंडार है - ओडिशा
• भारत में बाक्साइट के भंडार की दृष्टि से दूसरा राज्य कौन  सा है - आँध्रप्रदेश

क्रोमाइट  

1. विश्व में क्रोमाइट के उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है  - तीसरा
2. भारत में क्रोमाइट लका उत्पादन सबसे ज्यादा किस राज्य में होता है - उड़ीसा (९५%)

तांबा  

• भारत में तांबा का उत्पादन किस राज्य में सर्वाधिक होता है - मध्य प्रदेश
• तांबा के उत्पादन में दूसरे और तीसरे स्थान पर भारत के कौन से राज्य है - दूसरा मध्यप्रदेश , तीसरा झारखण्ड

मैगनीज 

• भारत में मैगनीज  के सर्वाधिक भंडार किस प्रदेश में है - ओडिशा (३३%)
• मैगनीज उत्पादन में भारत का कौन सा स्थान है - पांचवां
• मध्य प्रदेश का मैगनीज  उत्पादन में कौन सा स्थान है - तीसरा (२१%)
• विश्व में मैगनीज  के भंडार सर्वाधिक किस देश में है - ज़िम्बाब्म्बे

अभ्रक  

1. भण्डारण की दृष्टि से अभ्रक भारत के किस राज्य में ज्यादा है  - राजस्थान (५१%)
2. उत्पादन की दृष्टि से सबसे अधिक अभ्रक भारत के किस राज्य में है - आँध्रप्रदेश

मैग्नेटाइट  

•  भारत में मैग्नेटाइट  के भंडार सर्वाधिक किस राज्य में है - उत्तराखंड

यूरेनियम 

• जादूगोड़ा की खान किसके लिए प्रसिद्ध है  - यूरेनियम के उत्पादन के लिए
• जादूगोड़ा की खान भारत के किस राज्य में है - झारखण्ड
• पिचब्लेंड  किसका अयस्क है - यूरेनियम  का

थोरियम 

• विश्व में सर्वाधिक थोरियम किस देश में पाया जाता है - भारत
• थोरियम किस चीज से प्राप्त होता है - मोनाजाईट रेट से
• भारत में मोनाजाईट रेट कहा पायी जाती है - केरल के तटवर्ती इलाके में

जिरकॉन 

• जिरकॉन भारत के किस राज्य में सर्वाधिक पाया जाता है - केरल

ऐंटीमनी 

• ऐंटीमनी भारत के किस राज्य में सर्वाधिक पाया जाता है - हिमाचल प्रदेश
• ऐंटीमनी को और किस नाम से जानते है - सुरमा

निकिल 

• निकिल के सर्वाधिक भंडार भारत के किस राज्य में है - ओडिशा (९२%)

कोयला  

• कोयला उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है - तीसरा
• भारत के किस राज्य में कोयले का सर्वाधि उत्पादन होता है  - झारखण्ड
• सबसे उत्तम श्रेणी का कोयला होता है - एन्थ्रासाइट
Previous Post Next Post