वर्ग-6 वी विज्ञान CHAPTER-1. भोजन: यह कहा से आता हैं ? PRIYANSHU THAKUR

 वर्ग-6 वी विज्ञान CHAPTER-1. भोजन: यह कहा से आता हैं ? UPSC के लिए मुख्य बिंदु टॉपिक वाइज निम्नलिखित दिया गया है जो आपके बेसिक कांसेप्ट को एक दिशा प्रदान करेगा। दोस्तों, मेरा नाम प्रियांशु ठाकुर है। मैं एक UPSC एस्पेरन्ट हुं। साथ ही मैं अपने अनुभव को साझा करने और नए  परीक्षार्थियों को अपनी राय बताने  के लिए ब्लॉग लिखता हुं। 





1. भोजन : यह  कहाँ  से आता है ?

≫Topic:-

1.1 विभिन्न खाद्य पदार्थ 

1.2 खाद्य सामग्री एवं उनके स्रोत

1. 3 भोजन के रूप में पौधों के भाग और जंतु उत्पाद 

1.4 जंतु क्या खाते है ?





विस्तृत विवरण 

1.1 विभिन्न खाद्य पदार्थ 

⏩ मुख्य बिंदु :-

 संघटक─दो से अधिक पदार्थो का मिश्रण संघटक कहलाता है।

 खाद्य पदार्थ─वैसे पदार्थ जिनका उपयोग  भोजन के रूप में होता है खाद्य पदार्थ कहलाते हैं। 









1.2 खाद्य सामग्री एवं उनके स्रोत 

⏩मुख्य बिंदु :-

 खाद्य सामग्री─वैसे पदार्थ/सामग्री  जिसे भोजन के रुप में उपयोग  किया जाता है, खाद्य सामग्री कहलाते हैं। जैसे -दूध,अंडा,मांस,मुर्गा,मछली,झींग,आदि। 

 खाध पदार्थ के स्रोत─खाध पदार्थो के मुख्यतः दो स्रोत होते हैं-1. पादप  और 2. जीव-जंतु 







1. 3 भोजन के रूप में पौधों के भाग और जंतु उत्पाद 

⏩मुख्य बिंदु :-

 भोजन के रूप में पौधों के दो या दो से अधिक भाग खाये जाते है। जैसे - सरसो के बीज से तेल प्राप्त होता है एवं इसकी पतियों से साग बनता है। 

अंकुरित बीजーजब बीजो को पानी से कुछ घंटो तक भिगोने के बाद उसे एक बार धो कर सूती  कपडे में लपेट कर कुछ समय के लिए रख दिया जाता है तो बीज से एक उजला भाग बाहर निकलते हुए दिखाई देता है जिसे हम अंकुरित बीज कहते है। 




 मकरंदーफूलो के मीठे रस को मकरंद कहते है। मकरंद कुछ समय के लिए ही प्राप्त होता है जिसे मधुमक्खियां इकट्ठा करती है जो शहद के रूप में जाना जाता हैं। 








1.4 जंतु क्या खाते है ?

⏩मुख्य बिंदु :-

 जन्तुओ के भोजन ग्रहण करने के आधार पर तीन वर्गों में बांटा गया है - 1. शाकाहारी, 2. मांसाहारी और 3. सर्वाहारी। 

1. शाकाहारी ─ जो पादप-उत्पाद खाते है। 

2. मांशाहारी - जो मांस खाते है अथवा दूसरे जीव को भोजन के रूप में ग्रहण करते है। 

3. सर्वाहारी - जो पादप-उत्पाद एवं जीव-जंतु दोनों को भोजन के रूप में ग्रहण करते है। 









 ✓Watch Video:-






Subscribe My Youtube Channel-Click Here

Previous Post Next Post