वर्ग-6 वी विज्ञान CHAPTER-2 . भोजन के घटक। PRIYANSHU THAKUR

  वर्ग-6 वी विज्ञान CHAPTER-2 . भोजन के घटक।UPSC के लिए मुख्य बिंदु टॉपिक वाइज निम्नलिखित दिया गया है, जो आपके बेसिक कांसेप्ट को एक दिशा प्रदान करेगा। दोस्तों, मेरा नाम प्रियांशु ठाकुर है। मैं एक UPSC एस्पेरन्ट हुं। साथ ही मैं अपने अनुभव को साझा करने और नए  परीक्षार्थियों को अपनी राय बताने  के लिए ब्लॉग लिखता हुं।





2. भोजन के घटक 

Topic :

2.1 विभिन्न प्रकार के खाध पदार्थ में क्या होता है ?

2.2 विभिन्न पोषक हमारे शरीर के लिए क्या करते है ?

2.3 संतुलित आहार 

2.4 अभावजन्य रोग 






≫ विश्तृत विवरण :-

2.1 विभिन्न प्रकार के खाध पदार्थ में क्या है ?

⏩ मुख्य बिंदु :-

 पोषक तत्व─हमारे शरीर के लिए कुछ आवश्यक घटक होते है। इन घटकों को हम पोषक तत्व कहते हैं। पोषक तत्व पांच है-कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन,वसा,विटामिन तथा खनिज-लवण। इनके अतिरिक्त रुक्षांश एवं जल की भी हमारे शरीर की आवश्यकता होती है। 

 हमारे भोजन में पाए  जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट, मंड और शर्करा के रूप में होते है। 





 मंड के लिए परीक्षण─खाद्य पदार्थ या कच्ची सामग्री की अल्प मात्रा में तनु आयोडीन विलयन की 2 या 3 बुँदे डालने पर खाद्य पदार्थ का रंग नीला या काला होना मंड कि उपस्थिति को दर्शाता है। 





 प्रोटीन के लिए परीक्षणーखाद्य पदार्थ को पीसकर उसके चूर्ण को एक साफ परखनली में 10 बूंद जल के साथ अच्छे से मिलाए। ड्रापर से परखनली में दो बून्द कॉपर सल्फेट का विलयन तथा दस बून्द कास्टिक सोडा (सोडियम हाइड्रोक्साइड) को अच्छी तरह मिलाने के बाद यदि विलयन बैगनी रंग का हो जाये तो खाद्य पदार्थ में प्रोटीन उपस्थित है। 






 वसा के लिए परीक्षण─ यदि किसी खाद्य पदार्थ को कागज पर रखने से कागज पारभासी अथवा तेल के धब्बे दिखाई दे तो खाद्य पदार्थ में वसा मौजूद है। 






2.2  विभिन्न पोषक हमारे शरीर के लिए क्या करते है ?

⏩ मुख्य बिंदु :-

 कार्वोहाइड्रेट और वसाーवसा और कार्बोहाइड्रेटयुक्त भोजन को 'ऊर्जा देने वाले भोजन' कहा जाता है। ये मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। 






 प्रोटीन─ प्रोटीन की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है। प्रोटीनयुक्त भोजन को प्राय: 'शरीर वर्धक भोजन' कहते है। 







 विटामिन─ विटामिन रोगो से  हमारे शरीर की रक्षा  करते है। विटामिन हमारी आँखों, अश्थियों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते है। विटामिन कई प्रकार के होते है -

क. विटामिन 'A' - त्वचा और आँख को स्वश्थ रखता है। 

ख. विटामिन 'B' - ऊर्जा देने व मजबूती प्रदान करता है। 

ग. विटामिन 'C' - रोगो से लड़ने में हमारी मदद करता है। 



घ. विटामिन 'D' - हमारी अस्थियो और दांतो के लिए केल्सियम का उपयोग करने में सहायता प्रदान करता है। 



ङ विटामिन 'E' -यह खून में रेड ब्लड सेल को बनाने के काम आता है। 

च. विटामिन 'K' - रक्त का थक्का बनने में मदद करता है। 

छ. विटामिन 'B' कॉम्प्लेक्स - शरीर की जीवन शक्ति देने  के काम आता है। 


 खनिज-लवण ─ शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए अल्प मात्रा में प्रत्येक खनिज-लवण आवश्यक है। 





 चावल कार्बोहाइड्रेट समृद्ध भोजन है। 

 आहारी रेशे ㄧ आहारी रेशे रुक्षांश के नाम से भी जाने जाते है।  रुक्षांश  के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न, दाल, आलू, ताजेफल और सब्जियां है। 

 जल ─ जल भोजन में उपश्थित पोषको को अवशोषित करने तथा अपशिष्ट पदार्थो को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है। सामान्तया: मनुष्य को प्रति दिन 8 लीटर पानी पीना चाहिए। 







2.3 संतुलित आहार 

⏩ मुख्य बिंदु :-

 संतुलित आहार ㄧ सभी  पोषक तत्वों, रुक्षांश एवं जल को भोजन के रूप में न आवश्यकता से अधिक हो और न ही कम। इस प्रकार  के आहार को संतुलित आहार कहते है। 

 विटामिन C कम गर्मी पर भी आसानी से नष्ट हो जाता है। 

 मोटापा ー वसा की अधिक मात्रा में सेवन से मोटापा होता है। 







2.4 अभावजन्य रोग 

⏩ मुख्य बिंदु :-

 अभावजन्य रोग ─ वे रोग जो लम्बी अवधि तक पोषको के आभाव के कारण होते है, उन्हें अभावजन्य रोग कहते है। 









Previous Post Next Post