भूगोल Part-14

 

भूगोल

  • भारत के कुल चाय उत्‍पादन का कितना हिस्‍सा उत्‍तर-पूर्वी भारत से प्राप्‍त होता है? उत्‍तर – तीन-चौथाई
  • फ्रांस तथा जर्मनी के बीच कौनसी रेखा है? उत्‍तर – मैगीनॉट रेखा
  • विश्‍व का सर्वाधिक व्‍यस्‍त एवं महत्‍वपूर्ण जलमार्ग है? उत्‍तर – उत्‍तरी अटलांटिक जलमार्ग 
  • विश्‍व का सबसे बड़ा कोबाल्‍ट उत्‍पादक देश कौनसा है? उत्‍तर – जायरे
  • निक्‍स ओलम्पिक नामक पर्वत किस ग्रह पर स्थित है? उत्‍तर – मंगल
  • ‘अलेप्‍पी’ बन्‍दरगाह भारत के किस राज्‍य में स्थित है? उत्‍तर – केरल में
  • विश्‍व मौसम संगठन का मुख्‍यालय कहाँ है? उत्‍तर – जेनेवा में
  • एनु किस देश में निवास करने वाली आदिम जाति है? उत्‍तर – जापान में
  • विश्‍व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना स्थित है? उत्‍तर – फिलिपीन्‍स में
  • इराक का पुराना नाम क्‍या है? उत्‍तर – मेसोपोटामिया
  • अर्द्धरात्रि का सूर्य की भूमि किस देश को कहा जाता है? उत्‍तर – नार्वे को
  • पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला कहाँ है? उत्‍तर – कश्‍मीर में
  • भारत का सबसे पहला जैवमण्‍डलीय (Biosphere) आरक्षित क्षेत्र कहाँ स्‍थापित हुआ? उत्‍तर – नीलगिरि में 
  • बोकारो व भिलाई स्‍टील प्‍लाण्‍ट किस राज्‍य में है? उत्‍तर – बोकारो स्‍टील प्‍लाण्‍ट झारखण्‍ड में तथा भिलाई स्‍टील प्‍लाण्‍ट छत्‍तीसगढ़ में
  • डेटम तल क्‍या है? उत्‍तर – समुद्र तल की क्षैतिज तल से ऊँचाई तथा गहराई दोनों की माप होती है।
  • भारत में जनसंख्‍या घनत्‍व की दृष्टि से सबसे विरल प्रदेश है? उत्‍तर – जम्‍मू-कश्‍मीर
  • भोपाल के भारत भवन का डिजाइन तैयार करने वाला वास्‍तुकार का क्‍या नाम था? उत्‍तर – चार्ल्‍स कोरिया
  • संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी तट पर उठने वाली तूफानी चक्रवात को क्‍या कहा जाता है– टोरनैडो 
  • महासागरों का निर्माण किस चट्टान से हुआ है? उत्‍तर – बेसाल्टिक चट्टान से
  • लाई (Lai) जनजाति का निवास क्षेत्र है? उत्‍तर – म्‍यांमार
  • हैदराबाद एवं सिकन्‍दराबाद के बीच कौनसी झील स्थित है? उत्‍तर – हुसैन सागर झील
  • घूमर, बागरिया तथा शंकरिया लोकनृत्‍य किस राज्‍य के प्रमुख लोकनृत्‍य है? उत्‍तर – राजस्‍थान 
  • भारत में राजस्‍थान के किस स्‍थान पर चुकन्‍दर से चीनी बनाने का एक कारखाना स्‍थापित किया गया है? उत्‍तर – श्रीगंगानगर
  • खग चंदजेंदा राष्‍ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है? उत्‍तर – गंगटोक (सिक्किम)
  • ‘पिग्‍मी’ नामक जनजाति कहाँ पाई जाती है? उत्‍तर – मध्‍य अफ्रीका के घने वनों में (इनकी संख्‍या जायरे बेसिन में सर्वाधिक है, इनका कद छोटा होता है तथा शरीर का रंग काला होता है) 
  • महासागरों में स्‍थल की पर्वत श्रेणियों जैसे संकरी और लम्‍बी पर्वत श्रेणियों को कहते हैं? उत्‍तर – जलमग्‍न कटक
  • यूकेलिप्‍टस ओक और वाटल किस प्रकार के वन के उदाहरण है? उत्‍तर – मध्‍य अक्षांशीय सदाहरित वन (ये उपोष्‍ण कटिबन्‍ध में महाद्वीपों के पूर्वी सीमान्‍तों में पाए जाते हैं, दक्षिणी चीन, संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका (दक्षिण-पूर्वी भाग) ब्राजील (दक्षिण भाग), दक्षिण अफ्रीका (पूर्वी तट एवं आस्‍ट्रेलिया का पूर्वी-दक्षिणी क्षेत्र इन वनों के प्रमुख क्षेत्र है।)
  • संसार का कौनसा संसाधन क्षेत्र 400तथा 500उत्‍तरी अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के तटों के पास पाए जाते हैं? उत्‍तर – मत्‍स्‍य संसाधन (यहाँ गर्म और ठण्‍डी जलधाराएँ मिलती हैं, जहाँ अधिक संख्‍या में मछलियाँ भोजन की तलाश में आती है, ग्रैंड बैंक तथा जापान के आस-पास के सागर प्रमुख मत्‍स्‍य ग्रहण क्षेत्र हैं) 
  • पृथ्‍वी के स्‍थल मंडल का लगभग 3/4 भाग किस प्रकार के चट्टानों से ढंका है? उत्‍तर – अवसादी चट्टान (परन्‍तु इनका आयतन भूपर्पटी के पूरे आयतन का लगभग 5% ही है)
  • आन्‍तरिक हिमालय की प्रमुख चोटी कंचनजंगा की ऊँचाई कितनी है – 8598 मीटर
  • मध्‍यप्रदेश से निकलकर उड़ीसा से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिलने वाली ‘महानदी’ का अपवहन क्षेत्र है? उत्‍तर – 132 हजार वर्ग किलोमीटर
  • सिन्‍धु नदी की लम्‍बाई है? उत्‍तर – 2880 किलोमीटर
  • रासायनिक दृष्टि से काली मिट्टी में कौन-कौन से तत्‍व पाए जाते हैं? उत्‍तर – लौह, चूना, मैग्‍नेशिया तथा अल्‍युमिना (फास्‍फोरस, नाइट्रोजन तथा जैविक पदार्थ नहीं पाए जाते हैं)
  • कुण्‍डा परियोजना किस राज्‍य से सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – तमिलनाडु (यह परियोजना ‘जल-विद्युत परियोजना’ है जिसकी विद्युत उत्‍पादन क्षमता लगभग 535 मेगावाट है) (आँकड़ा 1993 के स्रोत पर आधारित है) 
  • पख्‍तूनिस्‍तान का क्षेत्र किस देश में है? उत्‍तर – अफगानिस्‍तान में
  • वारसा किस देश की राजधानी है? उत्‍तर – पोलैण्‍ड की
  • सरदार सरोवर परियोजना किस राज्‍य में है? उत्‍तर – गुजरात में
  • भूमध्‍यरेखा के सहारे 1देशान्‍तर की दूरी लगभग कितनी होती है? उत्‍तर – 111 किमी
  • 21 जून को दिन का प्रकाश उत्‍तरी ध्रुव पर कितने घण्‍टे दिखाई देता है? उत्‍तर – 24 घण्‍टे
  • हिमाचल की कुल्‍लू घाटी को अन्‍य किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – देव घाटी
  • एशिया व उत्‍तरी अमेरिका को जो जलडमरूमध्‍य अलग करता है, वह है? उत्‍तर – बेरिंग जलडमरूमध्‍य
  • जस्‍ता (जिंक) के लिए प्रसिद्ध जावर खाने किस राज्‍य में स्थित है? उत्‍तर – राजस्‍थान में
  • उष्‍णकटिबन्‍धीय चक्रवातों को आस्‍ट्रेलिया में क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – टारनैडो
  • उत्‍तरांचल का प्रसिद्ध हिन्‍दू तीर्थ मन्दिर बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है? उत्‍तर – अलकनन्‍दा
  • सूर्य के बाद पृथ्‍वी के सबसे निकट का तारा प्रौक्सिमा सेन्‍चुरी है, यह किस समूह का तारा है? उत्‍तर – अल्‍फा सेन्‍चुरी समूह का
  • उत्‍तरी अमेरिका महादेश में मुख्‍य रूप से कौन-कौन सी प्रजातियाँ निवास करती है? उत्‍तर – रेड इण्डियन और नीग्रो
  • उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलाने वाली काल्‍पनिक रेखा जो सूर्य के केन्‍द्र से गुजरती है, क्‍या कहलाती है? उत्‍तर – एपसाइड रेखा
  • कृष्‍णा डेल्‍टा से गोदावरी डेल्‍टा तक का तट क्‍या कहलाता है? उत्‍तर – गोलकुंडा तट
  • जानवरों, वनस्‍पतियों एवं सूक्ष्‍म जीवों के अवशेष किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं? उत्‍तर – अवसादी
  • किस निश्चित तापमान पर हवा की अधिकतम नमी धारण करने की क्षमता तथा उसमें मौजूद आर्द्रता की वास्‍तविक मात्रा के अनुपात को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – सापेक्ष आर्द्रता
  • मध्‍य रात्रि का सूर्य किस प्राकृतिक घटना का परिणाम माना जाता है? उत्‍तर – सूर्य के आभासी मार्ग के तल की ओर पृथ्‍वी की धुरी का झुकाव
  • भारत में प्रवेश करने वाले शीतोष्‍ण कटिबन्‍धीय चक्रवातों की उत्‍पत्ति कहाँ होती है? उत्‍तर – भूमध्‍य सागर में
  • कौनसी मिट्टी में सूखने पर सर्वाधिक दरार होती है और वह सिकुड़ती है? उत्‍तर – चिकनी  मिट्टी
  • भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का समय क्‍या है? उत्‍तर – जून से सितम्‍बर
  • प्रशान्‍त की अग्नि-मेखला (Pacific Girdle of Fire) प्रसिद्ध है? उत्‍तर – सक्रिय ज्‍वालामुखी के लिए
  • आज विश्‍व के सभी देश उस देशान्‍तर को ‘प्राइम मेरीडियन’ मानते हैं? उत्‍तर – गीनविच से होकर गुजरती है।
  • भारत में पर्लफिशिंग (Pearl Fishing) कहाँ पर की जाती है? उत्‍तर – दक्षिण-पूर्व तमिलनाडु तट पर
  • उत्‍तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के बीच कौनसा स्‍थल जलडमरूमध्‍य (Isthmus) है? उत्‍तर – पनामा
  • विश्‍व का सबसे ऊँचा ज्‍वालामुखी पर्वत किसे माना जाता है? उत्‍तर – काटोपैक्‍सी (5897 मीटर)
  • बाढ़ के मैदान का उच्‍च भाग जहाँ बाढ़ का जल नहीं पहुंच पाता क्‍या कहलाता है? उत्‍तर – बांगर मैदान
  • आयन मण्‍डल की वह निचली परत जिससे दीर्घ तरंगों और रेडियो तरंगों का परावर्तन होता है? उत्‍तर – कैनेली-हेवीसाइड परत (Kenelly-Heaviside Layer)
  • हरिकेन को चीन में क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – टायफून
  • अश्‍व अक्षांश से डोल्‍ड्रम की तरफ बहने वाली हवाएं कहलाती है? उत्‍तर – व्‍यापारिक पवने (Trade Winds)
  • मालागासी, सोकोत्रा, जंजीवार तथा कोमोरी किस महासागर के द्वीप है? उत्‍तर – हिन्‍द महासागर के
  • तमिलनाडु और केरल को जोड़ने वाला दर्रा कहाँ स्थित है? उत्‍तर – नीलगिरि के दक्षिण में
  • पुलीकट एक वलयाकार लैगून झील है, इसे समुद्र से अलग करने वाले द्वीप का नाम है? उत्‍तर – श्री हरिकोटा
  • भारत का सबसे छोटा केन्‍द्रशासित राज्‍य है? उत्‍तर – लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी)
  • भारत की सबसे छोटी स्‍थलीय सीमा किस देश के साथ संलग्‍न है? उत्‍तर – भूटान
  • गंगा की मध्‍य एवं निचली घाटी के भावर एवं तराई प्रदेश में किस प्रकार के वन मिलते हैं? उत्‍तर – उष्‍ण कटिबंधीय पर्णपाती अथवा मानसूनी वन
  • पश्चिमी घाट की महत्‍वपूर्ण वनस्‍पति है? उत्‍तर – सागौन
  • पृथ्‍वी की ध्रुवीय परिधि है – 40,008 किमी
  • अन्‍तर्राष्‍ट्रीय तिथि रेखा के सामान्‍तर कौनसी जलसंधि स्थित है? उत्‍तर – बेरिंग जलसंधि
  • अफ्रीका में एटलस पर्वत का विस्‍तार क्षेत्र है? उत्‍तर – उत्‍तर-पश्चिमी भाग
  • मिस्र में ग्रीष्‍म ऋतु में दक्षिणी भाग से गरम, शुष्‍क तथा धूल भरी हवाएं चलती हैं, जिन्‍हें कहा जाता है? उत्‍तर – खमसिन
  • सागरीय क्षेत्रों में नदी का वह मुहाना, जिसमें प्राय: ज्‍वार आता रहता है, कहलाता है –एस्‍चुअरी
  • एलीफेंटा पास किन-किन को अलग-अलग करता है? उत्‍तर – श्रीलंका के उत्‍तरी और दक्षिण भाग को
  • जाली व्‍यास एक द्वीप है जो भारत के किस द्वीप समूह में स्थित है? उत्‍तर – अण्‍डमान द्वीप समूह में
  • गल्‍फस्‍ट्रीम गर्म जलधारा तथा लेब्राडोर की ठण्‍डी जलधारा का मिलन स्‍थल है? उत्‍तर – न्‍यूफाउण्‍डलैण्‍ड
  • नीलगिरि के दक्षिण में स्थित कौनसा दर्रा तमिलनाडु और केरल को जोड़ता है? उत्‍तर – पालघाट
  • किस नदी को दक्षिणी गंगा के नाम से भी जाना जाता है? उत्‍तर – गोदावरी
  • झेलम नदी का उद्गम स्‍थल पीर-पंजाल श्रेणी के किस स्‍थान में स्थित है? उत्‍तर – बेरीनाग में
  • Previous Post Next Post