भूगोल Part-15

 

भूगोल

  • उटकमंड (उटकमंडलम-ऊटी) पर्यटन स्‍थल किस राज्‍य में है? उत्‍तर – तमिलनाडु
  • कौनसा राज्‍य डाक क्षेत्र आठ के अन्‍तर्गत आता है? उत्‍तर – बिहार, झारखण्‍ड
  • वायुमण्‍डलीय वायु में नाइट्रोजन का प्रतिशत कितना होता है? उत्‍तर – 78 प्रतिशत
  • वर्ल्‍ड वाइड फण्‍ड (फॉर नेचर) जोकि सन्‍ 1961 में जीवों व पर्यावरण संरक्षण हेतु स्‍थापित किया गया था, का मुख्‍यालय कहाँ पर है? उत्‍तर – स्विटजरलैण्‍ड
  • प्राकृतिक वनस्‍पति का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र कौन सा है? उत्‍तर – पतझड़ वन
  • जीव जन्‍तुओं एवं वनस्‍पतियों के अवशेष को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – फॉसिल
  • नंदा देवी बायोस्‍फेयर रिजर्व भारत का चौथा और हिमालयी राज्‍यों का प्रथम अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मान्‍यता प्राप्‍त बायोस्‍फेयर रिजर्व है, यह भारत के किस राज्‍य में स्थित है? उत्‍तर – उत्‍तरांचल
  • भारतीय मानक समय (Standard Time) तथा ग्रीनविच माध्‍य समय (Greenwich mean time) के कितना अन्‍तर (घण्‍टे में) है? उत्‍तर : +5½
  • ‘बाबा बूदन की पहाडि़याँ’ किस राज्‍य में स्थित है तथा यहाँ से कौनसा खनिज निकाला जाता है? उत्‍तर – कर्नाटक – लौह अयस्‍क
  • लम्‍बे समय तक शान्‍त रहने के पश्‍चात उद्गारित होने वाला ज्‍वालामुखी क्‍या कहलाता है? उत्‍तर – सुषुप्‍त ज्‍वालामुखी
  • अटलांटिक क्षेत्र के ग्रांड बैंक तथा डॉनर बैंक किससे सम्‍बन्धित है? उत्‍तर – मछली उद्योग
  • हर वर्ष मई-जून में मानसूनी हवाएं किधर से दक्षिण भारत के हिस्‍से में प्रवेश करती है? उत्‍तर – दक्षिण पश्चिम से
  • तटरेखा से समुद्र में वह अधिकतम दूरी कितनी है जहाँ तक किसी देश का अनन्य आर्थिक क्षेत्र फैला हुआ होता है? उत्‍तर – 200 नाटिकल मील
  • उत्‍तरांचल का प्रसिद्ध हिन्‍दू तीर्थ मन्दिर बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है? उत्‍तर – अलकनन्‍दा
  • किस महासागर में द्वीपों की संख्‍या सर्वाधिक है? उत्‍तर – प्रशान्‍त महासागर में
  • प्रसिद्ध महत्‍वपूर्ण मत्‍स्‍य ग्रहण क्षेत्र ‘ग्रैण्‍ड बैंक’ कहाँ स्थित है? उत्‍तर – उत्‍तर अटलांण्टिक महासागर
  • भारत में खनिज तेल के भण्‍डार मुख्‍यत: किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं? उत्‍तर – अवसादी या परतदार
  • कौनसा पर्वत महाद्वीपीय जल विभाजक (Continental Water Divider) के रूप में जाना जाता है? उत्‍तर – राकीज
  • ब्रह्मपुत्र नदी तिब्‍बत में किस नाम से जानी जाती है? उत्‍तर – सांग्‍पो
  • पूर्णिया तथा अमावस्‍या को उच्‍च ज्‍वार का अनुभव किया जाता है, निम्‍न ज्‍वार की उत्‍पत्ति कब होती है – कृष्‍ण तथा शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी को
  • उत्‍तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया के बीच की सीमा रेखा को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – 38वी समांतर रेखा
  • कश्‍मीर की वूलर झील किस प्रकार का उदाहरण है? उत्‍तर – विवर्तनिक झील का
  • मरूस्‍थलों में रातें मैदानों की अपेक्षा अधिक ठण्‍डी रहती है, क्‍योंकि? उत्‍तर – रेत पृथ्‍वी की अपेक्षा अधिक द्रुत गति से ऊष्‍मा विकरित करता है।
  • गर्मियों में एक खुले जलाशय का पानी ठण्‍डा रहता है, क्‍योंकि? उत्‍तर – वायुमंडल की अपेक्षा जल मन्‍द गति से ताप का अवशोषण करता है।
  • विश्‍व की सर्वाधिक विश्‍वासघाती नदी (Treacherous River) किसको माना जाता है? उत्‍तर – ह्वांगहो
  • ‘प्रगतिशील तरंग सिद्धान्‍त (Progressive Wave Theory) एक सिद्धात है? उत्‍तर – ज्‍वार भाटा की उत्‍पत्ति का
  • कश्‍मीर की घाटी स्थित है? उत्‍तर – महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी के बीच
  • भारत के दो सबसे अधिक साक्षर (Literate) राज्‍य (2001) है? उत्‍तर – केरल, मिजोरम
  • 2001 की जनगणना के अनुसार किस प्रदेश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्‍या का प्रतिशत सबसे अधिक है? उत्‍तर – मिजोरम
  • वायुमण्‍डलीय आर्द्रता नापने के लिए जो यंत्र प्रयोग में लाते हैं, उसका नाम है? उत्‍तर – हाइग्रामीटर
  • राष्‍ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्‍थान कहाँ स्थित है? उत्‍तर – गोवा में
  • फिजी द्वीप समूह किस महासागर में स्थित है? उत्‍तर – दक्षिण प्रशांत महासागर में
  • हम्‍बोल्‍ट धारा (Hamboldt Current) किस तट के नजदीक बहती है? उत्‍तर – दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के निकट
  • अग्निवलय (Ring of Fire) से जुड़ी भूकम्‍पीय घटनाओं का क्षेत्र है? उत्‍तर – परिप्रशान्‍त महासागरीय मेखला 
  • सनातनी पवने सर्दव एक ही क्रम में वर्षभर एक निश्चित दिशा की ओर चलती रहती है। इसमें कौन सी पवने शामिल है? उत्‍तर – व्‍यापारिक पवने, पछुआ पवने और ध्रुवीय पवने
  • वायुमण्‍डल के निचले स्‍तर में भारी गैसें (कार्बन डाइऑक्‍साइड 20 किमी, आक्‍सीजन तथा नाइट्रोजन 100 किमी तथा हाइड्रोजन 125 किमी) पाई जाती है। अधिक ऊँचाई पर कौनसी गैसें पाई जाती है? उत्‍तर – हल्‍की गैसें (हीलियम, नियोन, क्रिप्‍टान, जिनोन आदि)
  • हिम क्षेत्रों में मुख्‍य हिमनद की घाटी का तल सहायक हिमनदी की घाटियों के तल से अधिक नीचा हो जाता है जिससे सहायक हिमनद घाटियाँ मुख्‍य हिमनद की घाटी को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – लटकती या निलम्‍बी घाटी
  • 1948 के सर्वेक्षण से ज्ञात हुआ है कि एशिया में विश्‍व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील पंच पोखरी झील है, जो हिमालय क्षेत्र में स्थित है। इसकी ऊँचाई कितनी है? उत्‍तर – 5,414 मीटर
  • विश्‍व में सर्वाधिक जनसंख्‍या वाला देश चीन है। विश्‍व की सर्वाधिक जनसंख्‍या घनत्‍व वाला देश कौन सा है? उत्‍तर – मकाउ (16520) व्‍यक्ति प्रति वर्ग किमी (2004 के अनुसार)
  • 2001 की जनगणना के अनुसार मध्‍यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत है? उत्‍तर 20.3 प्रतिशत
  • इंदिरा गांधी नहर परियोजना जो पूर्व में राजस्‍थान नहर परियोजना के नाम से जानी जाती थी, यह नहर पंजाब में सतलज एवं व्‍यास नदियों के संगम पर स्थित किस बाँध से निकाली गई हैउत्‍तर – हरिके बाँध
  • सलाल परियोजना जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य की जलविद्युत परियोजना है, यह किस नदी पर बनी है? उत्‍तर – चिनाब नदी
  • महानदी, गोदावरी, कृष्‍णा और कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है, नर्मदा और ताप्‍ती पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई किसमें गिरती है? उत्‍तर – खम्‍बात की खाड़ी (अरब सागर)
  • भारत और श्रीलंका के बीच विभाजित समुद्री क्षेत्र कहलाता है? उत्‍तर – मन्‍नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्‍य
  • हिमालय में गंगा के दो मुख्‍य उद्गम है? उत्‍तर – भागीरथी और अलकनंदा, भागीरथी गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्‍थान से निकलती है और अलकनंदा कहाँ से निकलती है? उत्‍तर – अलकापुरी के हिमनद से
  • पृथ्‍वी का एक उपग्रह चन्‍द्रमा है, शनि के 22 उपग्रह हैं, बुध और शुक्र के कितने उपग्रह है? उत्‍तर – कोई उपग्रह नहीं है।
  • शुक्र अन्‍य ग्रहों से अधिक चमकीला है। बुध सबसे छोटा ग्रह है। मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है? उत्‍तर – बृहस्‍पति
  • सौर स्थिरांक से हमारा अभिप्राय सौर ऊर्जा की उस मात्रा से है, जो कि पृथ्‍वी का कोई भाग, सूर्य की किरणों से समकोण बनाने पर प्रति इकाई क्षेत्रफल प्रति मिनट प्राप्‍त करता है। इसका मान है? उत्‍तर – 2 ग्राम कैलोरी प्रतिवर्ग सेंटीमीटर प्रति मिनट
  • वायु दाब और तापमान का परस्‍पर उल्‍टा सम्‍बन्‍ध होता है। परन्‍तु ऊँचाई के साथ तापमान में गिरावट एवं/बल्कि वायुदाब में ……. होती है? उत्‍तर – गिरावट
  • कौनसा चैनल अण्‍डमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है? उत्‍तर – दस डिग्री चैनल 
  • एओ किस राज्‍य की जनजाति है? उत्‍तर – नागालैण्‍ड की
  • एसबेस्‍टॉस एक न जलने वाला रेशेदार तत्‍व है। जिसका प्रयोग इमारत निर्माण या चादरें बनाने के लिए किया जाता है। भारत में इसके निपेक्ष कहाँ पाए जाते हैं? उत्‍तर – आन्‍ध्रप्रदेश तथा झारखण्‍ड में
  • पंजाब की प्रसिद्ध पाँच नदियाँ- सतलज, व्‍यास, रावी, चिनाब तथा झेलम का सम्मिलित जल जल मिठान-कोट के थोड़ा-सा ऊपर किस नदी में मिल जाता है? उत्‍तर – सिन्‍धु नदी में
  • वूलर झील भूगर्भीय क्रिया के कारण बनी है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी वाली प्राकृतिक झील है, यह किस प्रदेश में स्थित है? उत्‍तर – जम्‍मू तथा कश्‍मीर
  • जनसंख्‍या के आकार में भारत संसार में चीन के बाद दूसरे स्‍थान पर हैं। भारत में संसार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत भाग हैं, जिसमें संसार की कुल जनसंख्‍या का 16.7 प्रतिशत भाग रहता है। अनुमानों के अनुसार कब तक जनसंख्‍या के सम्‍बन्‍ध में भारत चीन से आगे बढ़ जाएगा? उत्‍तर – 2045 ई. तक 
  • पृथ्‍वी के समान चन्‍द्रमा की परिक्रमण पथ भी दीर्घवृत्‍ताकार है। चन्‍द्रमा के पृथ्‍वी से निकटतम होने की स्थिति को उपभू (Perigee) कहा जाता है। दूरतम होने की स्थिति को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – अपभू (Apogee)
  • पवन सर्दव उच्‍च दाब क्षेत्रों से निम्‍न दाब क्षेत्रों की ओर चलती है। दाब प्रवणता की दिशा पवनों की दिशा तथा उनकी तीव्रता उनके …… को निर्धारित करती है? उत्‍तर – वेग
  • विषुवतरेखीय निम्‍न वायुदाब पेटी से तापन वायु को गर्म हो जाने पर ऊपर उठने के लिए विवश करता है जिससे यहां निम्‍न वायुदाब की उत्‍पत्ति होती है। 50उत्‍तरी और दक्षिणी अक्षांशों के मध्‍य स्थित इस न्‍यून वायुदाब क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – डोलडम
  • विश्‍व में जनसंख्‍या का औसत घनत्‍व हैं? उत्‍तर – लगभग 36 व्‍यक्ति प्रति वर्ग किमी
  • ब्रह्मपुत्र को तिब्‍बत में सांगपो कहा जाता है। पूर्वी भाग (अरूणाचल प्रदेश में दिहांग कहा जाता है। बांग्‍लादेश में दक्षिण दिशा में बहती हुई ब्रह्मपुत्र पश्चिम से आने वाली गंगा में मिल जाती है। बांग्‍लादेश में इस संयुक्‍त नदी को क्‍या कहा जाता है? उत्‍तर – पद्मा
  • देश में 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्‍या का औसत घनत्‍व 324 व्‍यक्ति प्रति वर्ग किमी है। देश में सर्वाधिक जनसंख्‍या घनत्‍व (9294) राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में तथा राज्‍यों में सबसे अधिक घनत्‍व (904) पं. बंगाल में हैं। सबसे कम घनत्‍व किस राज्‍य में है? उत्‍तर – अरूणाचल प्रदेश (13) 
  • संसार की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी K2या गॉडविन आस्टिन (8610 मीटर) भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है। यह किस श्रेणी में स्थित है? उत्‍तर – काराकोरम
  • लौटते मानसून से कारोमण्‍डल तट या तमिलनाडु में वर्षा होने का मुख्‍य कारण हैं? उत्‍तर – स्‍थानीय उच्‍चावच
  • हिमालयीय सीमा क्षेत्र एवं पूर्वोत्‍तर भारत में मंगोलॉयड प्रजाति के लोग निवास करते हैं। नीग्रिटो प्रजातियों का निवास स्‍थान है? उत्‍तर – अण्‍डमान एवं निकोबार द्वीप समूह
  • मवेशियों की संख्‍या की दृष्टि से भारत का विश्‍व में प्रथम स्‍थान है। बकरियों की संख्‍या सबसे अधिक किस देश में है? उत्‍तर – भारत में
  • किस ज्‍वालामुखी को ‘भूमध्‍यसागर का प्रकाश स्‍तम्‍भ’ (Light House of Mediterranean) कहा जाता है? उत्‍तर – स्‍ट्राम्‍बोली ज्‍वालामुखी को
  • हम्‍बोल्‍ट धारा (Humbolrt Current) किस तट के नजदीक से बहती है? उत्‍तर – दक्षिणी अमेरिका के पश्‍च‍िमी तट के पास से
  • भारत में आने वाली हिमालय की सबसे ऊॅंची चोटी हैं? उत्‍तर – K-2 गाडविन आस्टिन
  • पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट पर्वत श्रेणियाँ किस पहाड़ी में मिलती हैं? उत्‍तर – पालनी पहाड़ी में 
  • तुंगभद्रा तथा भीमा नदियाँ किसकी सहायक नदियाँ हैं? उत्‍तर – कृष्‍णा नदी की
  • सलाल जलविद्युत परियोजना किस नदी पर तथा किस राज्‍य में हैं? उत्‍तर – चिनाव नदी पर, जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य में
  • भारत के किस राज्‍य में जिप्‍सम सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता हैं? उत्‍तर – राजस्‍थान में
  • महाराष्‍ट्र का नासिक शहर किस नदी के तट पर स्थित हैं? उत्‍तर – गोदावरी नदी के तट पर
  • सूर्य ग्रहण में पूर्ण सूर्यग्रहण की अधिकतम अवधि होती हैं? उत्‍तर – 7 मिनट, 40 सेकण्‍ड
  • हिमालय की किस चोटी का नाम सागरमाथा हैं? उत्‍तर – एवरेस्‍ट का
  • गंगा को बांग्‍लादेश में किस नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – पद्मा के नाम से
  • तिस्‍ता नदी किस वृहत नदी व्‍यवस्‍था के अन्‍तर्गत आती हैं? उत्‍तर – ब्रह्मपुत्र नदी के
  • किस नदी को बूढ़ी गंगा के नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – गोदावरी नदी को
  • सेनफ्रांसिस्‍को से ब्‍लाडी वोस्‍टक के लिए न्‍यूनतम दूरी तय करने हेतु किस एक महासागर के ऊपर से उड़ान भरनी होगी? उत्‍तर – प्रशान्‍त महासागर के ऊपर से
  • लहोत्‍से पर्वतश्रेणी किस देश में हैं? उत्‍तर – नेपाल में
  • धौलाधार तथा पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों के मध्‍य कौनसी घाटी स्थित हैं? उत्‍तर – कुल्‍लू घाटी 
  • वर्जीनिया तम्‍बाकू प्रमुखत:किस देश में उगाई जाती हैं? उत्‍तर – संयुक्‍त राज्‍य अमरीका में
  • हमारा सौर मण्‍डल कौनसी गैलक्‍सी (Galaxy) में स्थित हैं? उत्‍तर – ऐरावत पथ में
  • Previous Post Next Post