कारण एवं परिणाम (Cause And Effect)

 

कारण एवं परिणाम (Cause And Effect)

परिभाषा


निर्देश: नीचे प्रत्येक प्रश्न में I और II दो कथन दिए गए हैं। ये कथन या तो स्वतंत्र कारण हो सकते हैं या स्वतंत्र कारणों या सामान्य कारण के परिणाम हो सकते हैं। इनमें से एक कथन दूसरे कथन का परिणाम हो सकता है। दोनों कथनों को पढिए और तय कीजिए की निम्नलिखित में से किस उत्तर का चुनाव इन दोनों कथनों के बीच सही संबंध बताता है।


इससे सम्बंधित उदहारण


Q 1.

  • I. कई स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है।
  • II. वर्तमान नौकरी बाजार में कंप्यूटर शिक्षित श्रमशक्ति को प्राथमिकता मिलती है।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (2): कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।

Hint

कथन II कारण है और कथन I उसका परिणाम है। नौकरी बाजार में कंप्यूटर शिक्षा के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है।


Q 2.

  • I. राज्य के सांध्य कालेजों में शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है।
  • II. राज्य की स्कूली शिक्षा के स्तर में तेजी से गिरावट आई है।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (5): यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

Hint

दोनों ही कथन शिक्षा के स्तर में गिरावट दर्शाते हैं। अतः दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।


Q 3.

  • I. सभी घरेलू एयरलाइनों ने सभी सैक्टरों में तत्काल प्रभाव से किराए बढ़ा दिए।
  • II. रेलवे ने अपनी सभी श्रेणियों के किराए तत्काल प्रभाव से बढा दिए।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (4): यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।

Hint

एअरलाइन और रेलवे में अलग-अलग ईंधन का प्रयोग होता है। अतः दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम हैं।


Q 4.

  • I. पिछले कुछ दिनों में फल और सब्जियों की कीमतों में काफी कमी आई।
  • II. पिछले कुछ दिनों में फल और सब्जियों की क्वालिटी में काफी सुधार आया है।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (4): यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।

Hint

गुणवत्ता में सुधाार के साथ सामान्यतः कीमतों में वृद्धि होती है। अतः दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम हैं।


Q 5.

  • I. इलाके में हाल में आई बाढ से मिट्टी के पोषक तत्वों में परिवर्तन आ गया है।
  • II. इलाके के किसानों ने गेहूं के बजाए धान की खेती करना शरू कर दिया।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (1): कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।

Hint

कथन I कारण है और कथन II उसका परिणाम है। मिट्टी के पोषक तत्वों में परिवर्तन के कारण किसानों ने फसल में भी परिवर्तन किया है।


Q 6.

  • I. ग्राहकों से फीडबैक लेने के लिए बैंक ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक दिया है।
  • II. ग्राहक बैंक की शाखाओं में खराब सेवाओं की शिकायत कर रहे थे।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (2): कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।

Hint

कथन II कारण है और कथन I उसका परिणाम है। बैंक की शाखाओं में खराब सेवाओं की शिकायत के कारण बैंक ने ग्राहकों से फीडबैक लेने के लिये अपनी वेबसाइट पर लिंक दिया है।


Q 7.

  • I. लगातार तीसरे वर्ष दलहन का उत्पादन गिरा है।
  • II. भारत ने इस वर्ष दलहन का आयात करने का निर्णय लिया है।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (1): कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।

Hint

दलहन के उत्पादन मे लगातार गिरावट के कारण दलहन की कमी को पूरा करने के लिये सरकार ने आयात करने का निर्णय लिया है। अतः कथन I कारण है और कथन II उसका परिणाम है।


Q 8.

  • I. बेहतर रेल नेटवर्क यथा नई रेल लाईनें निर्मित करने के लिए बजटीय आबंटन बढ़ गया है।
  • II. हवाई जंहाज से यात्रा करने का विकल्प चुननेवाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (4): यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।

Hint

दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम हैं।


Q 9.

  • I. भारतीय नागरिक पर्यावरण हितैशी प्रौद्योगिकी प्रयोग करने का खर्च उठाने के इच्छुक हैं।
  • II. बहुत से देश अपना कार्बन उत्सर्जन कम करने के उपाय कर रहे हैं।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (5): यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

Hint

दोनों कथन किसी समान्य कारण के परिणाम हैं। वह कारण है प्रदूषण नियंत्रण।


Q 10.

  • I. निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कर कानूनों में संशोधन किया है।
  • II. भारी कर बोझ के कारण निर्यात क्षेत्र कठिन समय में से गुजर रहा है।

  1. कथन I कारण है और कथन II परिणाम है।
  2. कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।
  3. कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारण हैं।
  4. यदि कथन I और II दोनों कथन स्वतंत्र कारणों के परिणाम है।
  5. यदि कथन I और II दोनों कथन किसी सामान्य कारण के परिणाम हैं।

हल (2): कथन II कारण है और कथन I परिणाम है।

Hint

कर कानूनों में संसोधान निर्यात को बढ़ावा देने के लिये किया गया है क्योंकि भारी कर बोझ के कारण निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ रहा था। अतः कथन II कारण है और कथन I उसका परिणाम है।


Previous Post Next Post